-->

Newspaper 2

Newspaper 3

ITI Fitter First Year Question Answer | फिटर

ITI Fitter First Year Question Answer | फिटर

61. ऐसे हेक्सा फ्रेम का नाम बताएं जिसमें एक से अधिक साइजों के हेक्सा ब्लेड फिट किया जा सकते हैं। 

 उत्तर -एडजस्टेबल हेक्सा फ्रेम

:

62. ऐसे हेक्सा ब्लेड का नाम बताएं जिसका प्रयोग गोलाई की लाइनों के साथ-साथ हेक्साइंग के लिए किया जाता है। 

उत्तर - फ्लेक्सीबल हेक्सा ब्लेड

63. हेक्सा ब्लेड द्वारा बना गया कट ब्लेड की थिकनेस में चौड़ा क्यों बनता है ?

उत्तर-  ब्लेड पर दाँतों की सेटिंग के कारण

64. फीड की न्यूनतम संभावित दर देती है “अच्छी सरफेस फिनिश” या “खराब सरफेस फिनिश” ?

उत्तर- अच्छी सरफेस फिनिश

65. क्या होगा यदि चिपिंग करते समय क्लीयरेंस ऐंगल बहुत कम या जीरो हो ?


उत्तर- वर्कपीस में कटिंग ऐज प्रवेश नहीं करेगा।


प्रश्न 66. चेन होल ड्रिलिंग कब करते हैं ?

उत्तर : जब इनटर्नल स्लाट को काटने के लिए हेक्साइंग करना सम्भव नहीं होती है।

प्रश्न 67. ड्रिलिंग मशीन की कटिंग स्पीड और स्पिण्डल
स्पीड में मुख्य अन्तर क्या है ?

उत्तर - कटिंग स्पीड वह स्पीड है जिस पर ड्रिल एक मिनट में जॉब के आर पार गुजरता है, जबकि स्पिण्डल स्पीड ड्रिल मशीन की प्रति मिनट चक्करों. की संख्या है।

प्रश्न 68. कम से कम तीन साधन बताएं जिन पर फीड की दर निर्भर करती है।

उत्तर : (i) आवश्यक फिनिश
(ii) ड्रिल का मेटीरियल
 (iii) ड्रिल किया जाने वाला मेटीरियल


प्रश्न 69. ट्विस्ट ड्रिल के सम्बंध में 15.50-H-IS 5101 HS से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर : *15.50 ड्रिल का व्यास; H-ड्रिल का प्रकार; IS 5101- आई० एस० नम्बर; HS-ड्रिल का मेटीरियल (हाई स्पीड स्टील)

प्रश्न 70. फाइलिंग करते समय रिटर्न स्ट्राक में फाइल पर से प्रैशर हटा लेना चाहिए। क्यों ?

उत्तर- घर्षण कम करना और दांतों की डलनैस दूर करना। 

प्रश्न 71. एल्युमीनियम ब्लॉक की चिपिंग के लिए फ्लैट चीजल के कटिंग ऐंगल को कितना रखने की सिफारिश की जाती है?


उत्तर : 35°

प्रश्न 73. धातु काटने के लिए कटिंग स्पीड के अतिरिक्त अन्य किन दो कटिंग साधनों को ध्यान में रखा जाता है ?

उत्तर : (i) फीड (ii) कट की गहराई प्रश्न 


74. ड्रिलिंग करते समय ड्रिल सुराख बनाता हुआ धातु में प्रवेश करता है और ड्रिलिंग के अन्त में टूट सकता है। फीड के फोर्स से सम्बंधित आप कौन सी सावधानी अपनाएंगे ?




उत्तर : • ड्रिलिंग के अन्त में फीड के फोर्स को कम कर देना चाहिए।

प्रश्न 75. किसी ग्राइंडिंग व्हील का फेस ग्लेज और लोड हो गया है। ग्राइंडिंग व्हील को बिना बदली किए कैसे ठीक करेंगे ?

उत्तर : ड्रैसिंग द्वारा

प्रश्न 76. डाई की सहायता से M 10 थ्रेड काटनी है, इसके लिए कटिंग करने से पहले ब्लैंक का व्यास कम करना होता है। निम्नलिखित का संक्षिप्त उत्तर दीजिए.

(1) ऐसा करने का क्या कारण है ?
(ii) ब्लैंक का व्यास कितना होगा ?


उत्तर : (i) थ्रेड कटिंग के कारण होने वाले फैलाव पर पार पाने के लिए।




प्रश्न 78, टैपिंग करते समय एक टैप होल के अन्दर टूट गया है। टूटे हुए टैप को निकालने के लिए आप किस टूल का प्रयोग करेंगे ?

उत्तर : टैप एक्सट्रैक्टर

प्रश्न 79. बार-बार ग्राइंडिंग करने से ट्विस्ट ड्रिल का कटिंग वाला भाग छोटा हो जाता है जिससे कटिंग ऐज पर वैव की मोटाई बढ़ जाती है। इसके कम से कम तीन प्रभाव बताएं।

उत्तर : (i) सेंटरिंग ऐक्शन नष्ट हो जाता है। 
(ii) सुराख ओवर साइज / बिना गोलाई वाला बनता है।
(iii) ड्रिल की थ्रस्ट अधिक बढ़ जाएगी।




प्रश्न 80. ड्रिलिंग करते समय अत्यधिक गर्मी उत्पन्न होने के कारण बिल्ट अप ऐज बन सकता है। ड्रिल के कटिंग ऐज पर कौन से अन्य दोष भी आ सकते हैं ?

उत्तर : कटिंग ऐज बलंट हो जाता है।

0 Response to "ITI Fitter First Year Question Answer | फिटर"

एक टिप्पणी भेजें

News paper 5

Advertise in articles 1

advertising articles 2

News paper 4