प्रश्न 81. हैंड टैप तीन टैपों के सेट में पाए जाते हैं। चित्र में दर्शाए गए टैप का नाम बताएं।
उत्तर : इंटरमीडिएट टैप
प्रश्न 82. एक हार्ड किए हुए वर्कपीस को ग्राइंड करना है और ग्राइंडिंग के बाद भी उसकी वैसी ही हार्डनैस बनाए रखना आवश्यक है। ग्राइंडिंग के दौरान यदि वर्कपीस अत्यधिक गर्म हो जाता है तो इसके परिणाम स्वरूप वर्कपीस के अस्वीकृत होने का कारण यह है। सरफेस "साफ्ट हो गई है" या "उसका रंग बदल गया है" ?
उत्तर : साफ्ट हो गई है।
प्रश्न 83. एक बलंट ग्राइंडिंग व्हील कटिंग करने के बदले में वर्कपीस की सरफेस पर रगड़ खाता है। वर्कपीस की सरफेस पर फिनिश के सम्बंध में इसके दो प्रभाव बताएं।
उत्तर : (i) ग्राइंड की गई सरफेस पर बर्निंग होना।
(ii) खराब सरफेस फिनिश
प्रश्न 84, किसी ट्विस्ट ड्रिल की रिशार्पनिंग के बाद कटिंग लिप्स शार्प होने पर भी ड्रिल वर्कपीस में कटिंग नहीं करता और न ही उसमें प्रवेश रता है। इसके दो संभावित कारण बताएं।
उत्तर : (i) लिप क्लीयरेंस ऐंगल कम होना।
(ii) वैब की थिकनैस अधिक होना।
प्रश्न 85. एक माइल्ड स्टील राड पर M 12 x 1.25 की थ्रेड काटनी है। 1.25 क्य इंगित करता है ?
उत्तर 1.25 मिमी० का पिच (जो कि फाइन है)
प्रश्न 87. रीमर एक कटिंग टूल होता है।, “सिंगल, प्वाइंट" या "मल्टी प्वाइंट" ? “सिंगल
उत्तर : मल्टी प्वाइंट
प्रश्न 88. एक सेंटरलैस ग्राइंडर का प्रयोग किस ग्राइंडिंग के लिए किया जाता है. “फ्लैट वर्कपीसों की" या "सिलण्ड्रिकल वर्कपीसों की" ?
उत्तर : सिलण्ड्रिकल वर्कपीसों की
प्रश्न 89. एक सरफेस ग्राइंडर में होता है - "रेसिप्रोकेटिंग टेबल" या "रोटेरी टेबल" ?
उत्तर रेसिप्रोकेटिंग टेबल
प्रश्न 90. हाई स्पीड स्टील के कटिंग टूल की ग्राइंडिंग कूलेंट का प्रयोग किए बिना की जाती है। ऐसा करने से क्या लाभ होते हैं ?
उत्तर : (i) क्रेक से मुक्त
(ii) ग्राइंडिंग अच्छी दिखती है।
प्रश्न 91. फाइल के दाँते फाइल के अक्ष से किसी कोण या गोलाई में क्यों काटे जाते हैं ?
उत्तर : चिप्स के अच्छे बहाव के लिए।
प्रश्न 92 हेक्सा ब्लेड के दांतों के पिच का वर्गीकरण कोर्स, मीडियम और फाइन की तरह किया जाता है। कोर्स पिच कितना होता है ?
उत्तर : 1.8 मिमी०
प्रश्न 93, रीमर का प्रयोग करके हम किसी होल का साइज, परिशुद्धता और सरफेस फिनिश में सुधार ला सकते हैं। रीमर के द्वारा होल के किस अन्य लक्षण का भी सुधार किया जाता है?
उत्तर : राउण्डनैस
प्रश्न 94. एक 12 मिमी व्यास वाला ड्रिल 12.24 मिमी० ओवरसाइज का सुराख बनाता है। कटिंग लिप्स के सम्बंध में इसका क्या कारण है ?
उत्तर : कटिंग ऐजों / कटिंग लिप्स की असान लम्बाई
प्रश्न 95. एक ट्विस्ट ड्रिल व्यास (साइज) और प्रकार के अनुसार निर्दिष्ट किया जाता है। ड्रिल को निर्दिष्ट करने के अन्य साधन क्या हैं ?
उत्तर : ड्रिल किया जाने वाला मेटीरियल
प्रश्न 96. ऐसे प्रकार के ड्रिल का नाम बताएं जिसका प्रयोग नार्मल लो कार्बन स्टील को ड्रिल करने के लिए करते हैं।
उत्तर : टाइप- N
प्रश्न 97. ऐसे दो कारण कौन से हैं जो कि एक ग्राइंडिंग व्हील को अपर्याप्त बनाते हैं ?
उत्तर :
(i) व्हील की ग्लेजिंग
(ii) व्हील की लोडिंग
प्रश्न 98. एक हैंड रीमर की पूर्ण स्पेसिफिकेशन का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर : हैंड रीमर-स्ट्रेट फ्लूटिड, पैरेलल शैंक 12 मिमी० ।
प्रश्न 99. दाँतों की गहराई और पिच का फाइल की
क्वालिटी पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर- कोर्स पिच वाली फाइल के दांतों की गहराई अधिक होती है जो कि धातु को तेजी से रगड़ने के लिए उपयोगी होती है परन्तु दांतों के क्लोज पिच की गहराई कम होती है और यह स्मूथ फिनिशिंग के लिए उपयोगी होती है।
प्रश्न 100. ड्रिल पर फ्लूट्स बनाने के कम से कम तीन उद्देश्य दीजिए।
उत्तर : (i) कटिंग ऐजों को बनाने के लिए।
(ii) होल से चिप्स को आसानी से बाहर निकालने के लिए।
(iii) कटिंग ऐजों तक कटिंग फ्लूइड को पहुंचाने के लिए।
0 टिप्पणियाँ