-->

Newspaper 2

Newspaper 3

ITI First Year Fitter Question Paper

ITI First Year Fitter Question Paper

प्रश्न 41. एक ग्राइंडिंग व्हील ग्राइंड नहीं करता है। इसका संभावित कारण क्या है और इसे कैसे ठीक करेंगे ?

उत्तर : जब एब्रेसिव डल हो जाते हैं और अपनी कटिंग क्षमता खो देते हैं, तब ग्राइंडिंग व्हील काटना बंद कर देगा। ग्राइंडिंग व्हील के कटिंग ऐक्शन में सुधार लाने के लिए ड्रेसिंग की जाती है।

प्रश्न 42. साफ्ट मेटीरियल को काटने के लिए एक फाइन पिच वाले ब्लेड का प्रयोग किया जाता है। यह सही है या गलत है ?

उत्तर- गलत


प्रश्न 43, स्क्रेप की हुई किसी फ्लैट सरफेस को आप कैसे चैक करेंगे ?

उत्तर : स्मियरिंग रंग लगी सरफेस प्लेट पर स्कैप की हुई सरफेस को धीरे से रगड़कर।

प्रश्न 44, असम संख्या के फ्लूट वाले रीमर का साइज  : चैक करने वाले इंस्ट्रूमेंट का नाम बताए।

उत्तर - फ्लोटिंग माइक्रोमीटर



प्रश्न 45. एक स्पायरल हैंड रीमर पर प्रायः होते हैं. "राइट हैंड" या "लेफ्ट हैंड" स्पायरल ?

उत्तर : 'लेफ्ट हैंड स्पायरल

प्रश्न 46. फ्लैट फाइलें हमेशा होती हैं "फेसों पर डबल कट और ऐजों पर सिंगल कट" या "फेसों पर सिंगल कट और ऐजों पर डबल कट" ?

उत्तर : फेसों पर डबल कट और ऐजों पर सिंगल कट। 


प्रश्न 47. हेक्सा ब्लेड को हेक्सा फ्रेम में फिक्स करना चाहिए “दाँते विंग नट की और" या दाँते हैंडल की ओर ?

उत्तर : दाँते विंग नट की ओर।

प्रश्न 48. एक क्रेक ग्राइंडिंग व्हील डल आवाज देता है। यह सही है या गलत है ?

उत्तर - सही



प्रश्न 49. काउंटर सिंकिंग टूल का प्रयोग किस कार्य के लिए किया जाता है ?

उत्तर - चीज़ हैड स्क्रू के लिए सीट बनाने के लिए।


प्रश्न 50. पैडस्टल ग्राइंडर पर ट्विस्ट ड्रिल की ग्राइंडिंग के लिए व्हील का प्रयोग किया जाना चाहिए "हार्ड बाण्ड वाले" या "साफ्ट बाण्ड वाले” ?

उत्तर : हार्ड,




प्रश्न 51. हार्ड और टफ मेटीरियल्स की ग्राइंडिंग के लिए एल्युमीनियम आक्साइड की अपेक्षा सिलिकन कार्बाइड एब्रेसिव अधिक उपयुक्त है । यह सही है या गलत है?

उत्तर : गलत


प्रश्न 52. पार्टिंग ऑफ ग्राइंडिंग व्हील किस बाण्ड के साथ बनाया जाता है “रबर" या “सिलिकेट” ?

उत्तर : रबर


प्रश्न 53. किसी ग्राइंडिंग व्हील की लोडिंग से क्या अभिप्राय है?

उत्तर-  ग्राइंड की जा रही धातु के कणों का व्हील के फेस पर चिपक जाना ।



प्रश्न 54. चीजल का कटिंग ऐंगल निर्भर करता है “चिंपिंग किए जाने वाले मेटीरियल पर" या “चीजल के मेटीरियल पर " ।

उत्तर : चिपिंग किए जाने वाली मेटीरियल पर



प्रश्न 55. चिपिंग करते समय हमें चीजल के हैड को देखना चाहिए। सही है या गलत है ?

उत्तर : गलत

प्रश्न 56. रेडियल ड्रिलिंग मशीन का विशेष लक्षण क्या है ?

उत्तर : इसके स्पिण्डल को किसी भी पोजीशन में लाया जा सकता है।

प्रश्न 57. अधिकतर रीमर्स के दाँतों की स्पेसिंग असमान होती है। क्यों ?

उत्तर  रीमिंग करते समय चैटरिंग कम करने के लिए।



प्रश्न 58. यदि टेपर शैंक ड्रिल की शैंक मशीन के बोर की अपेक्षा बड़ी हो तो ड्रिल को पकड़ने के लिए किस साधन का प्रयोग किया जाता है ?



उत्तर : - सॉकेट


प्रश्न 59. प्रिसीजन ग्राइंडिंग के लिए उपयुक्त कटिंग फ्लूइड का नाम बताएं।

उत्तर : सिंथेटिक सोल्युबल ऑयल

प्रश्न 60. ड्रिल की कटिंग स्पीड निर्धारित करने के लिए किन दो महत्त्वपूर्ण पहलूओं पर विचार किया जाता है ?

उत्तर : (i) टूल का मेटीरियल्स

(ii) ड्रिल किया जाने वाला मेटीरियल्स

0 Response to "ITI First Year Fitter Question Paper"

एक टिप्पणी भेजें

News paper 5

Advertise in articles 1

advertising articles 2

News paper 4