प्रश्न 21. क्या होगा यदि किसी निश्चित मेटीरियल के लिए चीजल का कटिंग ऐंगल बहुत कम होता है ?
उत्तर : कटिंग ऐज टूट जाएगा।
प्रश्न 22. फ्लैट चीजल का कटिंग ऐज थोड़ा सा कान्वेक्स फार्म में बनाया जाता है। क्यों ?
उत्तर : इससे निश्चित प्वाइंट पर आसानी से चिपिंग कर सकते हैं और यह कट को आरम्भ करने में भी सहायक होती है।
प्रश्न 23. चीजल के कटिंग ऐज के टूटने के दो मुख्य कारण बताएं ।
उत्तर : (i) चीजल को हार्ड करने के बाद टेम्पर नहीं किया गया है या काटी जाने वाली धातु अधिक हार्ड है।
(ii) काटी जाने वाली धातु के अनुसार चीजल का कटिंग ऐंगल बहुत कम है।
प्रश्न 24 हेक्साइंग करते समय कभी-कभी कट अपनी लाइन से हट जाता है। इसके दो संभावित कारण बताएं ।
उत्तर : (i) फ्रेम में ब्लेड का बहुत ढीला होना। (ii) हेक्साइंग करते समय अधिक प्रैशर लगाना और चैटरिंग होना।
प्रश्न 25 हेक्साइंग करते समय कभी-कभी ब्लेड फंस-फंस कर चलता है। इसके दो संभावित कारण बताएं ।
उत्तर : (i) पुराने ब्लेड द्वारा लगाए गए कट में नए ब्लेड का प्रयोग करना ।
(ii) पतले सेक्शन वाले मेटीरियल पर कोर्स पिच वाले ब्लेड का प्रयोग करना।
प्रश्न 26. किसी नई फाइल का प्रयोग कास्टिंग्स और • फोर्जिंग्स पर नहीं करना चाहिए। क्यों ?
उत्तर : क्योंकि कास्टिंग्स और फोर्जिंग्स का बाहरी भाग हार्ड होता है।
प्रश्न 27. कभी-कभी फाइल जॉब पर स्लिप करती है। इसके तीन संभावित कारण बताएं।
उत्तर : (i) फाइल के फेस या फाइल की जाने वाली सरफेस तेलीय होना।
(ii) फाइल के दांते ब्लंट होना या उनमें पिनिंग होना। (iii) फाइल को हार्ड सरफेस पर प्रयोग करना।
प्रश्न 28. किसी फ्लैट स्क्रेपर के कटिंग ऐज पर थोड़ी की कान्वेक्सिटी होती है। इसके दो संभावित कारण बताएं।
उत्तर : (i) किसी निश्चित प्वाइंट पर स्क्रैपिंग के लिए। (ii) सरफेस पर गहरे स्क्रैच बनने से रोकने के लिए।
प्रश्न 29. स्क्रेपिंग के लिए प्रयोग किए जाने वाले स्मियरिंग रंग (Smearing Colours) कौन-कौन से हैं ?
उत्तर : (i) तेल के साथ मिला हुआ रैड लैड
(ii) प्रशियन ब्लू
प्रश्न 30. अन्दरूनी थ्रेड्स काटने के लिए प्रायः एक सेट में तीन टैपों का प्रयोग किया जाता है। प्रत्येक टैप के द्वारा कितनी धातु काटी जाती है ?
उत्तर : पहले टैप के साथ लगभग 50%, दूसरे टैप के साथ लगभग 25% और तीसरे टैप के साथ स्क्रू थ्रेड की बाकी बची हुई 25% 1
प्रश्न 31. एक टैप सुराख में टूट गया है। टूटे हुए टैप को बाहर निकालने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली तीन विधियाँ बताएं।
उत्तर : (i) पिन पंच के द्वारा
(ii) टैप एक्सटैक्टर के द्वारा
(ii) होल का तेजाब के साथ उपचार द्वारा
प्रश्न 32. डाई नट का प्रयोग बताएं।
उत्तर : खराब थ्रेड्स की चेजिंग या रिकंडीशनिंग के लिए।
प्रश्न 33. प्वाइंट पर रीमर को चैम्फर किया जाता है। क्यों ?
उत्तर : प्वाइंट पर टेम्परिंग के कारण, रीमर किए जाने वाले सुराख में आसानी से लोकेट किया जा सकता है।
प्रश्न 34. किसी ड्रिल पर लैंड या मार्जिन बनाने के कम-से-कम तीन कारण बताएं।
उत्तर
(i) ड्रिल के साइज कंट्रोल करने के लिए।
(ii) ड्रिल की बॉडी को क्लीयरेंस देने के लिए।
(ii) ड्रिलिंग करते समय ड्रिल को अलाइनमेंट में रखने के लिए।
प्रश्न 35. क्या परिणाम होगा यदि ड्रिल के लिप्स असमान ग्राइंड किए गए हों ?
उत्तर : ड्रिल किया हुआ होल ड्रिल के साइज से बढ़ा बनेगा।
प्रश्न 36. डीप होल ड्रिलिंग से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर : जब किए जाने वाले सुराख की गहराई ड्रिल के साइज से पाँच गुना से अधिक होती है तो उसे डीप होल ड्रिलिंग कहते हैं।
प्रश्न 37. ड्रिलिंग करते समय लिप्स टूटने के कम से कम दो कारण बताएं।
उत्तर : (i) लिप क्लीयरेंस ऐंगल बहुत अधिक होना। (ii) फीड बहुत अधिक होना।
प्रश्न 38. ड्रिलिंग करते समय कभी-कभी ड्रिल अधिक गर्म हो जाता है। इसके कम से कम चार संभावित कारण बताएं।
उत्तर : (i) ड्रिल का प्वाइंट बलंट होना।
(ii) कटिंग स्पीड और/या फीड की दर अधिक होना।
(iii) लिप क्लीयरेंस ऐंगल सही न होना।
(iv) कुलेंट का प्रयोग न करना।
प्रश्न 39. क्या होगा यदि ड्रिल की कटिंग स्पीड बहुत अधिक या बहुत कम हो ?
उत्तर : अधिक कटिंग स्पीड के कारण, ड्रिल के कटिंग ऐज शीघ्रता से डल हो जाते हैं और कम कटिंग स्पीड के कारण ड्रिल को करने के लिए समय अधिक लगता है।
प्रश्न 40. मशीन पर बांधने से पहले ग्राइंडिंग व्हील की बैलंसिंग आवश्यक होती है। इसके तीन संभावित कारण बताएं।
उत्तर :
(i) शाफ्ट और बियरिंग की परिशुद्धता बनाए रखने के लिए।
(ii) मशीन को स्मूथ चाल देने के लिए।
0 टिप्पणियाँ