प्रश्न 1. शीट मेटल कार्य में अधिकतर प्रयोग होने वाले पाँच ज्वाइंटों के नाम बताएं।
उत्तर :
(i) लैप ज्वाइंट
(ii) बट ज्वाइंट
(iii) ग्रुव्ड सीम ज्वाइंट
(iv) नॉक्ड अप ज्वाइंट
(v) हिंज्ड ज्वाइंट
प्रश्न 2. शीट मेटल कार्य में अधिकतर प्रयोग होने वाले पाँच ऑपरेशनों के नाम बताएं।
उत्तर :
(i) बैंडिंग
(ii) फोल्डिंग
(iii) स्ट्रैचिंग
(iv) हॉलोइंग
(v) स्वेजिंग
प्रश्न 3. शीट मेटल कार्य में कभी-कभी वायर्ड ऐजों का प्रयोग किया जाता है। इसके दो कारण बताएं।
उत्तर :
(i) शार्प कार्नर्स को न बनने देने के लिए
(ii) जॉब की स्ट्रेंग्थ बढ़ाना
प्रश्न 4. नॉन-कारोसिव टैंकों के लिए लैड शीटों का प्रयोग किया जाता है। यह सही है या गलत है ?
उत्तर : गलत
प्रश्न 5. जब लेआउट करने के बाद शीट मेटल्स को काटा जाता है तब ऐजों को जोड़ने के नोचिस बना कर स्थान उपलब्ध कराया जाता है। नोचिस बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर सरफेस मैटीरियल को ओवरलैपिंग होने और ऐजों व सीम पर फूलने को रोकना। :
प्रश्न 6. लीवर शियर को प्रयोग करने का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर : ऐसी शीट को काटना जिसे हैंड शियर से नहीं काटा जा सकता।
प्रश्न 7. निम्नलिखित मैलेट्स के प्रयोग बताएं
(i) बोसिंग मैलेट (ii) ऐण्ड फेक्ड मैलेट
उत्तर (i) बोसिंग मैलेट का प्रयोग पैनल बियरिंग इत्यादि की हॉलोइंग करने के लिए किया जाता है।
(ii) ऐण्ड फ्लेक मैलेट का प्रयोग स्ट्रैचिंग, हैमरिंग इत्यादि के लिए किया जाता है।
प्रश्न 8. निम्नलिखित पंचों के प्रयोग बताएं -
(i) सॉलिड पंच
(ii) हॉलो पंच
उत्तर : (i) सॉलिड पंच का प्रयोग प्रायः शीट मेटल में सुराख बनाने के लिए किया जाता है।
(ii) हॉलो पंच का प्रयोग प्राय: पतली शीट मेटल, चमड़े, प्लास्टिक, कोर्क इत्यादि में सुराखों की पंचिंग करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग गेस्केट्स बनाने के लिए भी किया जाता है।
प्रश्न 9. अधिकतर प्रयोग में लाई जाने वाली पाँच स्टेकों के नाम बताएं।
उत्तर : (i) हैचेट स्टेक
(ii) हाफ मून स्टेक
(iii) बीक स्टेक
(iv) क्रीजिंग स्टेक
(v) प्लानिशिंग स्टेक
प्रश्न 10. ग्रूवर एक हैंड टूल है। शीट मेटल कार्य में यह किस उद्देश्य के लिए प्रयोग में लाई जाती है ?
उत्तर- यह किस उद्देश्य के लिए प्रयोग में लाई जाती है ?
प्रश्न 11. लीस्ट बैंड रेडियस से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर : यह गोलाई का कम से कम रेडियस है जिसके साथ यदि शीट को मोड़ा जाता है तो बैंड की बाहरी सरफेस पर क्रेक नहीं आता है।
प्रश्न 12. शीट की रोलिंग की दिशा पर शीट मेटल का गुण निर्भर करता है। इसे क्या कहते हैं?
उत्तर : डायरेक्शनेलिटी (Directionality)
प्रश्न 13. जब एक शीट को समकोण पर दो दिशाओं में मोड़ा जाता है, तब नोच के टिप से एक क्रेक विकसित हो सकता है। इस क्रेक को विकसित होने से रोकने के लिए क्या करना 'चाहिए ?
उत्तर -इस टिप पर पहले एक छोटा सुराख बना लेना चाहिए और तब मैटीरियल पर नोच बनाना व उसे बैंड करना चाहिए।
प्रश्न 14. शीट मेटल में फोल्डिंग ऐजों के दो लाभ बताएं।
उत्तर : (i) अच्छी दिखावट के लिए
(ii) शीट को स्ट्रेंग्थ प्रदान करने के लिए
प्रश्न 15 शीट मेटल कार्य में ऐजों और सीमों (Seams) को बनाने के लिए कुछ एलाउंस दिया जाता है। इसके दो कार्य बताएं।
उत्तर : (i) फिनिश किए उत्पादन का सही साइज बनाए रखने के लिए।
(ii) क्रेकिंग या रैपिंग (Wrapping) को रोकने
1 टिप्पणियाँ
Deepak
जवाब देंहटाएं