1. होल को फिनिश करने और थोड़ा सा बड़ा करने वाले कटिंग टूल को कहते हैं
(क) ड्रिल
(ख) टैप
(ग) डाई
(घ) रीमर
उत्तर घ
2. निम्नलिखित में से किस धातु को रीमिंग करते समय कुलेंट की आवश्यकता नहीं होती है।
(क) एल्युमीनियम
(ख) कास्ट आयरन 4
(ग) कॉपर
(घ) स्टील
उत्तर ख
3. बाहरी थ्रेड्स काटने वाले टूल को कहते हैं
(क) ड्रिल
(ख) रीमर
(ग) डाई
(घ) टैप
उत्तर ग
4. खराब व जंग लगी थ्रेड्स को ठीक करने के लिए निम्नलिखित में से किसे प्रयोग किया जाता है -
(क) डाई नट
(ख) सर्क्यूलर स्प्लिट डाई
(ग) टू-पीस डाई
(घ) डाई प्लेट
उत्तर क
5. किसी टूटे हुए टैप को बाहर निकालने के लिए किसे प्रयोग करते हैं
(क) टैप डिस्पोजर
(ख) टैप रैंच
(ग) टैप एक्सट्रैक्टर
(घ) टैप नट
उत्तर ग
6. कॉपर या एल्युमीनियम की टैपिंग के लिए किस कुलेंट की सिफारिश की जाती है।
(क) मिट्टी का तेल
(ख) लार्ड आयल
(ग) सोडा पानी
(घ) सूखा
उत्तर क
7. ट्विस्ट ड्रिल की बॉडी की सम्पूर्ण लम्बाई पर बने ग्रूव्स को कहते हैं।
(क) लिप्स
(ख) फ्लूट्स
(ग) मार्जिस
(घ) वैब्स
उत्तर ख
8. मशीन के स्पिण्डल की नोज से टेपर शैंक वाले
टूल्स को निकालने के लिए वैज जैसा एक टूल
प्रयोग में लाया जाता है। इसे क्या कहते हैं
(क) ड्रिल चक
(ख) ड्रिल 'की'
(ग) ड्रिल सॉकेट
(घ) ड्रिल ड्रिफ्ट
उत्तर घ
9. एक होल जो कि कम्पोनेंट की पूरी गहराई तक आरपार नहीं बनाया जाता, को कहते हैं.
(क) कोर होल
(ख) ब्लाइंड होल
(ग) पिन होल
(घ) बोर होल
उत्तर ख
10. मोर्स टेपर वाले ड्रिल स्लीवें या सॉकेट पाई जाती हैं जिनके नम्बर की रेंज MT-1 से MT-6 होती है। निम्नलिखित में से MT-4 किस साइज के लिए होती है
(क) 14 मिमी० से अधिक साइज और 23 मिमी० तक की ड्रिल
(ख) 23 मिमी० से अधिक साइज और 31.75 मिमी० तक की ड्रिल
(ग) 31.5 मिमी० से अधिक साइज और 50.50 मिमी० तक की ड्रिल
(घ) 50.50 मिमी० से अधिक साइज और 76 मिमी० तक की ड्रिल
उत्तर ग
11. एक प्रोसेस में शार्प ऐज वाले टूल के द्वारा धातु की सरफेस से बहुत छोटे चिप्स के रूप में धातु को काटा जाता है। इस टूल को क्या कहते है.
(क) स्क्रैपर
(ख) चीजल
(ग) हेक्सा
(घ) रीमर
उत्तर क
12. फाइल का कटिंग ऐक्शन किस पर निर्भर करता है -
(क) कट के प्रकार और दातों की स्पेसिंग
(ख) फाइल पर दांतों व्यवस्था
(ग) फाइल का साइज और आकार
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर घ
13. हेक्सा ब्लेड के दांते किस कारण से डल (dull) हो जाते हैं
(क) हाई स्पीड और प्रैशर
(ख) रिटर्न स्ट्रोक के दौरान प्रैशर न हटाना
(ग) कुलेंट का प्रयोग न करना
(घ) उपरोक्त में से कोई एक
उत्तर घ
14. फाइल के फेसों को थोड़ा सा कान्वेक्स बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कारण नहीं है
(क) फाइल के फेस और जॉब की सरफेस के बीच घर्षण को बढ़ाना
(ख) प्रैशर को अच्छी तरह से विभाजित करना और फाइलिंग के थोड़े से मूवमेंट की पूर्ति करना
(ग) फाइल के फेस और जॉब की सरफेस के बीच घर्षण को घटाना
(घ) फाइल को चलाने में लगने वाली ताकत को कम करना
उत्तर क
15. किस कारण से किया हुआ सुराख सेंटर से आउट हो जाता है
(क) वर्कपीस की क्लेम्पिंग सही न होना
(ख) वर्कपीस में ब्लो होल होना
(ग) ड्रिल के चीजल ऐज को सही बैठाने के लिए सेंटर पंच के निशान की गहराई कम होना
(घ) उपरोक्त में से कोई एक
उत्तर घ
16. निम्नलिखित में से कौन सा पदनाम फाइल के • ग्रेड को इंगित नहीं करता है
(क) बास्टर्ड
(ख) फर्स्ट कट
(ग) सेकण्ड कट
(घ) स्मूथ
उत्तर ख
17. एल्युमीनियम की चिपिंग करने के लिए फ्लैट चीजल का कटिंग ऐंगल होता है।
(क) 35°
(ख) 55°
(ग) 60°
(घ) 70°
उत्तर क
18. निम्नलिखित में से कौन सा मेटीरियल रास्प कट फाइल द्वारा काटा जा सकता है.
(क) स्टील
(ख) कास्ट आयरन
(ग) लकड़ी
(घ) ब्रोंज
उत्तर ग
19. निम्नलिखित स्क्रैपरों में से किस का प्रयोग बियरिंग बुश पर स्क्रैपिंग करने के लिए किया जाता है.
(क) फ्लैट स्क्रैपर
(ख) ट्रैगुलर स्क्रैपर
(ग) हाफ राउण्ड स्क्रैपर
(घ) राउण्ड स्क्रैपर
उत्तर ग
20. निम्नलिखित कुलेंटों में से किसका प्रयोग एल्युमीनियम वर्कपीस की रीमिंग करने के लिए किया जाता है
(क) मिट्टी का तेल
(ख) पानी
(ग) हवा का प्रैशर
(घ) लार्ड आयल
उत्तर क
0 टिप्पणियाँ