-->

Newspaper 2

Newspaper 3

Fitter theory first Year Important Question PDF

Fitter theory first Year Important Question PDF

प्रश्न 1. ड्रिलिंग मशीन की क्षमता किए जाने वाले सुराख के साइज 'के अनुसार निर्दिष्ट की जाती है। क्या यह उसका “अधिकतम व्यास या " अधिकतम लम्बाई" होती है ?


उत्तर :अधिकतम व्यास


प्रश्न 2. किसी माइल्ड स्टील की प्लेट पर 35 मिमी० व्यास वाले ड्रिल से ड्रिलिंग करने के लिए rpm ज्ञात कीजिए, यदि सिफारिश की हुई कटिंग स्पीड 25 मी० / मिनट हो ।


उत्तर :227 rpm


प्रश्न 3. एक ड्रिल कार्य में प्रवेश नहीं करता। इसके दो संभावित कारण क्या हो सकते हैं ?


उत्तर : (i) डल ड्रिल


(ii) बहुत कम लिप क्लीयरेंस 


प्रश्न 4. एक ड्रिल अपने साइज से अधिक बड़ा सुराख बनाता है। इसका संभावित कारण क्या है ?


उत्तर कटिंग ऐजों की लम्बाई या कोण या दोनों असमान होना


प्रश्न 5.क्या परिणाम होगा यदि ड्रिल के लिप्स असमान ग्राइंड किए गए हों ?


उत्तर : ड्रिल किया हुआ होल ड्रिल के साइज से बड़ा बनेगा।


प्रश्न 6. डीप होल ड्रिलिंग से क्या अभिप्राय है ?


उत्तर : जब किए जाने वाले सुराख की गहराई ड्रिल के साइज से पाँच गुना से अधिक होती है तो उसे डीप होल ड्रिलिंग कहते हैं।


प्रश्न 7. ड्रिलिंग करते समय लिप्स टूटने के कम से कम दो कारण बताएं।


उत्तर : (i) लिप क्लीयरेंस ऐंगल बहुत अधिक होना।

(ii) फीड बहुत अधिक होना।



प्रश्न 8. ड्रिलिंग करते समय कभी-कभी ड्रिल अधिक गर्म हो जाता है। इसके कम से कम चार संभावित कारण बताएं।


उत्तर :(1) ड्रिल का प्वाइंट बलंट होना।


(i) कटिंग स्पीड और/या फीड की दर अधिक होना।


(iii) लिप क्लीयरेंस ऐंगल सही न होना। (iv) कुलेंट का प्रयोग न करना


प्रश्न 9. क्या होगा यदि ड्रिल की कटिंग स्पीड बहुत अधिक या बहुत कम हो ?


उत्तर : अधिक कटिंग स्पीड के कारण, ड्रिल के. कटिंग

शीघ्रता ज शीघ्रता से डल हो जाते हैं और कम कटिंग स्पीड के कारण ड्रिल को करने के लिए समय अधिक लगता है।


प्रश्न 10. असम संख्या के फ्लूट वाले रीमर का साइज चैक करने वाले इंस्ट्रूमेंट का नाम बताएं।


उत्तर फ्लोटिंग माइक्रोमीटर



प्रश्न 11. एक स्पायरल हैंड रीमर पर प्रायः होते हैं -“राइट हैंड" या "लेफ्ट हैंड" स्पायरल ?


उत्तर : लेफ्ट हैंड स्पायरल 


प्रश्न 12. काउंटर सिंकिंग टूल का प्रयोग किस कार्य

के लिए किया जाता है ?


उत्तर चीज़ हैड स्क्रू के लिए सीट बनाने के लिए।



प्रश्न 13. रेडियल ड्रिलिंग मशीन का विशेष लक्षण क्या‌ है ?


उत्तर इसके स्पिण्डल को किसी भी पोजीशन में लाया जा सकता है।


प्रश्न 14, अधिकतर रीमर्स के दाँतों की स्पेसिंग असमान होती है। क्यों ?

उत्तर‌ रीमिंग करते समय चैटरिंग कम करने के लिए।।



प्रश्न 15. यदि टेपर शैंक ड्रिल की शैंक मशीन के बोर की अपेक्षा बड़ी हो तो ड्रिल को पकड़ने के लिए किस साधन का प्रयोग किया जाता है ?


उत्तर : सॉकेट


प्रश्न 16, ड्रिल की कटिंग स्पीड निर्धारित करने के लिए किन दो महत्त्वपूर्ण पहलूओं पर विचार किया जाता है ?


उत्तर :(i) टूल का मेटीरियल

(ii) ड्रिल किया जाने वाला मेटीरियल


 प्रश्न 17. चेन होल ड्रिलिंग कब करते हैं ?


उत्तर :जब इनटर्नल स्लाट को काटने के लिए हेक्साइंग करना सम्भव नहीं होती है।


 प्रश्न 18. कम से कम तीन साधन बताएं जिन पर फीड

की दर निर्भर करती है।


उत्तर :(i) आवश्यक फिनिश

(ii) ड्रिल का मेटीरियल

(iii) ड्रिल किया जाने वाला मेटीरियल


प्रश्न 19. ट्विस्ट ड्रिल के संबंध में 15.50-H-IS:5101- HS से क्या अभिप्राय है ?


उत्तर : 15.50 ड्रिल का व्यास; H-ड्रिल का प्रकार; IS 5101-आई० एस० नम्बर; HS-ड्रिल का मेटीरियल (हाई स्पीड स्टील)


प्रश्न 20. धातु काटने के लिए कटिंग स्पीड के अतिरिक्त अन्य किन दो कटिंग साधनों को ध्यान में रखा जाता है ?


उत्तर :(i) फीड

(ii) कट की गहराई




0 Response to "Fitter theory first Year Important Question PDF"

एक टिप्पणी भेजें

News paper 5

Advertise in articles 1

advertising articles 2

News paper 4